नई दिल्ली 01 मई (वार्ता) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने इजरायल की स्वतंत्रता की 77वीं वर्षगांठ पर वहां के लोगों को शुभकामनाएं दी हैं।
श्रीमती मुर्मु ने गुरुवार को सोशल मीडिया पोस्ट में कहा,“ इजरायल की स्वतंत्रता की 77वीं वर्षगांठ के अवसर पर, मैं भारत के लोगों के साथ राष्ट्रपति इसाक हार्जोग और इजराइल के लोगों को शुभकामनाएं देती हूं।“
इजरायल के राष्ट्रपति ने श्रीमती मुर्मु को शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद दिया है।
