ग्वालियर: राष्ट्रीय सनातन सेना भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष भगवती प्रसाद शुक्ला के जन्मदिवस के अवसर पर राष्ट्रीय सनातन सेना भारत द्वारा सेवा एवं समाजहित के विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।03 जुलाई, शुक्रवार को प्रातः गौ सेवा लाल टिपारा गौशाला में की जाएगी तो दोपहर में शरबत वितरण अचलेश्वर मंदिर, ग्वालियर पर किया जाएगा।
सायंकाल खिचड़ी सेवा कैंसर अस्पताल, ग्वालियर में की जाएगी। राष्ट्रीय सनातन सेना भारत के पंकज ठाकुर ने सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं सनातन प्रेमियों से अनुरोध किया है कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर सेवा कार्यों में सहयोग प्रदान करें तथा कार्यक्रम को सफल बनाएँ।
