
भोपाल। रायपुर में आयोजित DGs/IGs सम्मेलन के दौरान केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने देश के सर्वश्रेष्ठ पुलिस थानों की रैंकिंग जारी की। इस सूची में मध्यप्रदेश के लिए गर्व का विषय है कि जिला मंदसौर के मल्हारगढ़ पुलिस थाना ने देशभर में 09वीं रैंक प्राप्त की है। इस उपलब्धि ने प्रदेश पुलिस की कार्यकुशलता, जनसेवा और उत्कृष्ट व्यवस्थापन को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाई है।
इस सम्मेलन के बाद रात्रिभोज के दौरान पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा सहित चुनिंदा राज्यों के कुछ डीजीपी की मुलाकात राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल से हुई, जहां देश की आंतरिक सुरक्षा और कानून-व्यवस्था से जुड़े मुद्दों पर सार्थक संवाद हुआ।
मल्हारगढ़ थाना की इस राष्ट्रीय उपलब्धि ने प्रदेश का मान बढ़ाया है और यह मध्यप्रदेश पुलिस की प्रतिबद्धता तथा लगातार बेहतर हो रहे पुलिसिंग मॉडल का प्रमाण है।
