60 किलो डोडाचूरा जब्त, 1 गिरफ्तार, दो भाई फरार

पिपलियामण्डी। पुलिस ने एक युवक से 6. किलो डोडाचूरा पकड़ा। दो अरोपी फरार है। पिपलिया पुलिस ने कनघट्टी मार्ग पर गश्त के दौरान कनघट्टी मार्ग खोखरा घाटी पर एक व्यक्ति पुलिस को देखकर भागा। जिसे पकड़ा तो उसके पास 3 कट्टे भरे मिले। जिसकी तलाशी लेने पर 60 किलो डोडाचूरा बरामद हुआ। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपनी पहचान बोतलगंज निवासी शाहिद उर्फ लाला (25) पिता फारुख न्यायरगर होना बताई। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया व डोडाचूरा जब्ती में लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि मुलतानपुरा निवासी सोहेल पिता मुबारिक टांडिया ने मुझे डोडाचूरा देकर कहा था कि मेरा भाई फिरोज पिता मुबारिक टांडिया खोखरा घाटी पर मिलेगा। उसके साथ डोडाचूरा लेकर राजस्थान जाना है। पुलिस के अनुसार सोहेल व फिरोज फरार है। जिनके खिलाफ भी केस दर्ज किया है।

Next Post

गांजे की तस्करी करने निकली महिला गिरफ्तार

Tue May 27 , 2025
खरगोन। गांजा तस्करी के मामले में पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया है। महिला के कब्जे से 5 किलो 600 ग्राम गांजा जब्त किया गया है। पुलिस से मिली जानकारी अनुसार सोमवार को चौकी खलटाका पुलिस ने मुखबीर से मिली सुचना के आधार पर एक महिला को एबी रोड […]

You May Like