इंदौर में नर्मदा-क्षिप्रा पाइपलाइन फटी, हाईटेंशन लाइन तक पहुंचा पानी का फव्वारा

इंदौर। शहर में रविवार दोपहर नर्मदा-क्षिप्रा पाइपलाइन फटने से हड़कंप मच गया। घटना इंदौर-खंडवा रोड स्थित भेरूघाट के पास करीब 12 बजे हुई, जहां अचानक पाइपलाइन में तेज दबाव के कारण बड़ा लीकेज हो गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पाइपलाइन से पानी का फव्वारा इतनी ऊंचाई तक पहुंचा कि वह पास से गुजर रही हाईटेंशन बिजली लाइन के बराबर नजर आने लगा। देखते ही देखते हजारों लीटर पानी आसपास के क्षेत्र में फैल गया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

घटना की सूचना मिलते ही संबंधित विभाग की टीम मौके पर पहुंची और पाइपलाइन की मरम्मत का कार्य शुरू किया। सुरक्षा के मद्देनजर आसपास के क्षेत्र में लोगों की आवाजाही भी सीमित की गई।

Next Post

कुम्हारी पुलिस ने भैंस चोरी के दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

Sun May 31 , 2026
दमोह। थाना कुम्हारी पुलिस ने भैंस चोरी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगि के निर्देशन, एडिशनल एसपी सुजीत भदोरिया व एसडीओपी हटा सौरभ त्रिपाठी के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई.थाना प्रभारी उनि बृजेश कुमार पाण्डेय व पुलिस टीम ने अप.क्र. 75/26 धारा […]

You May Like