हजीरा-पुरानी छावनी में अवैध रेत भंडारण पर छापा, 200 घन मीटर रेत जब्त

ग्वालियर,  जिले में खनिज के अवैध कारोबार के खिलाफ खनिज विभाग ने कार्रवाई करते हुए हजीरा और पुरानी छावनी क्षेत्र में पांच स्थानों से करीब 200 घन मीटर अवैध रूप से भंडारित रेत जब्त की है। कार्रवाई के दौरान रेत के अवैध भंडारण में लगे तीन और गिट्टी के अवैध परिवहन में शामिल एक वाहन सहित कुल चार वाहन भी जब्त किए गए।

कलेक्टर रुचिका चौहान के निर्देश पर खनिज विभाग की टीम ने यह कार्रवाई की। जिला खनिज अधिकारी पंकजध्वज मिश्रा के अनुसार, हजीरा क्षेत्र में एक और पुरानी छावनी क्षेत्र में चार स्थानों पर अवैध रूप से रेत का भंडारण मिला। टीम ने मौके से रेत जब्त कर नियमानुसार कार्रवाई की।

कार्रवाई के दौरान रेत के अवैध भंडारण में इस्तेमाल की जा रही एक ट्रैक्टर-ट्रॉली और दो लोडर जब्त किए गए। वहीं, गिट्टी का अवैध परिवहन करते एक अन्य ट्रैक्टर-ट्रॉली को भी पकड़ा गया। जब्त वाहनों के संबंध में मध्यप्रदेश खनिज अधिनियम के तहत कार्रवाई प्रस्तावित की गई है।

खनिज विभाग की इस कार्रवाई से अवैध खनिज भंडारण और परिवहन करने वालों में हलचल है।

Next Post

शासन की योजनाओं की मदद से स्वयं उद्योग लगाए दूसरों को भी रोजगार दें

Fri Oct 23 , 2026
मंदसौर। मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान अंतर्गत शुक्रवार को जिले के शामगढ़ में आईटीआई परिसर में उद्यम संवाद आयोजन हुआ। जिसमें शासन की योजनाओं की मदद से कामयाब हुए उद्यमियों ने अपनी सफलता की कहानियां प्रस्तुत की। विधायक हरदीप सिंह डंग, कलेक्टर दिव्यांक सिंह, सीईओ जिला पंचायत अनुकूल जैन, जीएमडीआईसी मंगल […]

You May Like