लगातार बारिश से तराई क्षेत्र में बाढ़ जैसे हालात, कई मार्ग बंद और दर्जनों गांवों का संपर्क कटा

रीवा,  रीवा जिले के तराई क्षेत्र जवा और त्योंथर में लगातार हो रही बारिश से एक बार फिर बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। रुक-रुक कर जारी तेज बारिश के कारण छोटी-बड़ी नदियां और नाले उफान पर हैं, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है।टमस नदी का जलस्तर बढ़ने से सितलहा-जवा मार्ग पिछले 24 घंटे से प्रभावित है। वहीं महाना नदी के बढ़ते जलस्तर के कारण दर्जनों गांवों का संपर्क मुख्यालय से कट गया है।

बारिश का असर अन्य प्रमुख मार्गों पर भी दिखाई दे रहा है। सेमरिया से जवा जाने वाला मार्ग प्रभावित है, जबकि अतरैला-रामबाग मार्ग भी जलभराव और बढ़े जलस्तर के कारण बंद बताया जा रहा है।लगातार हो रही बारिश से नदी-नालों का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। स्थिति को देखते हुए शासन-प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि उफनते नदी-नालों और पुल-पुलियों से दूर रहें तथा पानी भरे मार्गों को पार करने का जोखिम न उठाएं। वही प्रशासन अलर्ट मोड पर है, और लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।

Next Post

यशोभूमि में मंगलवार से जुटेंगे विद्युत क्षेत्र के दिग्गज, 'न्यूक्लियरएक्स' होगा प्रमुख आकर्षण

Mon Aug 31 , 2026
नयी दिल्ली, 31 अगस्त (वार्ता) दिल्ली के यशोभूमि में मंगलवार से तीन दिवसीय ‘भारत इलेक्ट्रिसिटी, पावरजेन इंडिया एवं इंडियन यूटिलिटी वीक 2026’ का आयोजन किया जायेगा जिसमें बिजली क्षेत्र के दिग्गज मंथन करेंगे। द एनर्जी एंड क्लाइमेट इनिसिएटिव सोसायटी (ईएनसीआईएस) ने सोमवार को एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि 01-03 […]

You May Like