बिना डिग्री और रजिस्ट्रेशन के एलोपैथिक इलाज करने वाली महिला के खिलाफ मामला दर्ज 

इंदौर। महू इलाके में स्वास्थ्य विभाग ने अवैध रूप से क्लिनिक संचालित करने वालों के खिलाफ बड़ी कार्यवाही की है। ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर (बीएमओ) की शिकायत पर पुलिस ने एक महिला के खिलाफ बिना सक्षम डिग्री और रजिस्ट्रेशन के एलोपैथिक चिकित्सा कार्य करने का मामला दर्ज किया है।

पुलिस के मुताबिक, मानपुर विकासखंड के मुख्य विकासखंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. योगेश सिंगारे ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में बताया गया कि अमीषा सिंह निवासी हरिफाटक, काली माता मंदिर के पीछे, महू द्वारा अपने निवास स्थान या क्लिनिक पर मरीजों का इलाज किया जा रहा था। जब स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जांच की, तो पाया गया कि अमीषा के पास एलोपैथिक चिकित्सा करने के लिए न तो कोई वैध डिग्री है और न ही मेडिकल काउंसिल का रजिस्ट्रेशन।बिना उचित योग्यता के एलोपैथिक दवाएं देना और इलाज करना अवैध कृत्य है, जिससे मरीजों की जान जोखिम में पड़ सकती है। बीएमओ की शिकायत के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज कर लिया है।

Next Post

परीक्षा देने निकली छात्रा की सड़क हादसे में मौत

Fri Feb 27 , 2026
छतरपुर। नौगांव की सुबह आज सामान्य नहीं थी। बोर्ड परीक्षा का उत्साह था, सपनों की चमक थी, लेकिन कुछ ही पलों में एक तेज रफ्तार ने सब कुछ छीन लिया। कक्षा 10वीं की होनहार छात्रा दीपा अहिरवार परीक्षा देने घर से निकली थीं, परंतु वह अपने केंद्र तक पहुँच ही […]

You May Like