जबलपुर: रांझी स्थित करौंदी मार्ग पर एक गोदाम में अचानक भीषण भडक़ उठी। देखते ही देखते ने आग ने विकराल रूप धारण कर लिया । सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड ने पहुंचकर मोर्चा संभाला और आग को काबू किया। आग कैसे और किन परिस्थितियों में लगी इसका फिलहाल पता नहीं चल सका है।
जानकारी के अनुसार करौंदी मार्ग पर एक गोदाम है। साथ ही यहां सीओडी और कैंट बोर्ड का स्कूल भी संचालित है। गोदाम में अचानक आग भडक़ गई। आग की लपटे उठती देख हडक़ंप मच गया। सूचना मिलते ही पूर्व कैंट बोर्ड सदस्य राजीत यादव मौके पर पहुंच गए। जिसके बाद रक्षा प्रतिष्ठान सीओडी के फायर ब्रिगेड को इसकी सूचना दी गई। सूचना मिलते ही सीओडी की फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंच कर आग को काबू किया। गनीमत रही कि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया था वरना बड़ा हादसा हो सकता था।
