
पांढुरना। नवीन शिक्षण सत्र प्रारंभ होने के पहले जिले के जीर्णशीर्ण हो चुके शासकीय स्कूलों का जीर्णोद्धार कराने को लेकर कलेक्टर नीरज वशिष्ठ द्वारा समीक्षा कर ऐसे स्कूलों को चिन्हित कर उनके सुधार कराने के विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए।
जिला कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में बुधवार को कलेक्टर नीरज कुमार वशिष्ठ द्वारा विभागीय समीक्षा बैठक में विशेषकर आगामी सत्र में स्कूलों के प्रारंभ होने से पहले छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जीर्णशीर्ण हो चुके स्कूलों की मरम्मत करने के कार्य पर विशेष जोर देते हुए अधिकारियों से ऐसे स्कूलों को चिन्हित कर इन स्कूलों के सुधार कार्य हेतु अनुमानित लागत,तकनीकी समस्याओं एवं आवश्यक संसाधनों की विस्तार से जानकारी भी ली,कलेक्टर द्वारा विद्यालयों की दीवारों ,छत की वर्तमान स्थिति इनकी मजबूती और सुरक्षा सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया साथ ही उन्होंने अधिकारियों से प्रत्येक विद्यालय में किन किन कार्यों की आवश्यकता है तथा उन पर आने वाली लागत कितनी होंगी इसकी भी जानकारी ली। उन्होंने इस मरम्मत कार्य में किचन शेड,विद्यालय की छत तथा शौचालय के सुधार कार्य को प्राथमिकता से गुणवत्तापूर्ण कार्य करने के निर्देश दिए ।
इस अवधी में पूर्ण करे जीर्णोद्धार का कार्य 000
जिला कलेक्टर श्री वशिष्ठ द्वारा ऐसे चिङ्क्षहत स्कूलों के जीर्णोद्धार का कार्य आगामी 15 अप्रैल से प्रारंभ कर वर्षा ऋतु के पूर्व संबंधित विभागीय अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ निर्धारित समय सीमा मेें पूरी गुणवत्ता के साथ कार्य पूर्ण करने के भी निर्देश दिए है। जिससे छात्रों को स्कूलों में सुरक्षित एवं बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध हो सके ।
