केंद्रीय जेल में बंदियों को कराया योग और ध्यान, तनाव कम करने के बताए तरीके

जबलपुर: सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत केंद्रीय जेल में निरुद्ध बंदियों के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य में सुधार तथा तनाव निवारण के उद्देश्य से विशेष योग एवं ध्यान सत्र का आयोजन किया गया। कलेक्टर राघवेंद्र सिंह के मार्गदर्शन एवं जिला आयुष अधिकारी डॉ. सुरत्ना सिंह चौहान के निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम में आयुष विभाग के चिकित्सकों द्वारा बंदियों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम तथा ध्यान का व्यावहारिक अभ्यास कराया गया।

इस दौरान विशेषज्ञों ने नियमित योगाभ्यास से स्वास्थ्य पर पडऩे वाले अनुकूल प्रभावों की जानकारी देते हुए बंदियों को अनुशासित एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बंदियों में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करना, मानसिक तनाव को कम करना तथा उन्हें आत्मअनुशासन एवं मानसिक शांति के प्रति जागरूक करना रहा, जिसमें बंदियों ने पूर्ण उत्साह और एकाग्रता के साथ सहभागिता की। इस अवसर पर जेल अधीक्षक, जेल स्टाफ तथा आयुष विभाग के अधिकारी एवं चिकित्सक विशेष रूप से मौजूद रहे।

Next Post

मुख्यमंत्री का डुमना विमानतल पर स्वागत

Mon Oct 12 , 2026
जबलपुर: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का सोमवार को डुमना विमानतल आगमन पर आत्मीय स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री डॉ यादव दोपहर लगभग 12.20 बजे मंडला जिले के टाटरी से हेलीकाप्टर द्वारा संक्षिप्त प्रवास पर डुमना विमानतल पहुँचे थे।मुख्यमंत्री डॉ यादव डुमना आगमन पर स्वागत पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह […]

You May Like

Play sound