जबलपुर: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का सोमवार को डुमना विमानतल आगमन पर आत्मीय स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री डॉ यादव दोपहर लगभग 12.20 बजे मंडला जिले के टाटरी से हेलीकाप्टर द्वारा संक्षिप्त प्रवास पर डुमना विमानतल पहुँचे थे।मुख्यमंत्री डॉ यादव डुमना आगमन पर स्वागत पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल, महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू, सांसद आशीष दुबे, विधायक अजय विश्नोई एवं अशोक रोहाणी, भाजपा के प्रदेश कोषाध्यक्ष अखिलेश जैन, नगर भाजपा अध्यक्ष रत्नेश सोनकर एवंभाजपा के जिला अध्यक्ष (ग्रामीण) राजकुमार पटेल, नगर निगम अध्यक्ष रिकुंज विज ने किया। मुख्यमंत्री डॉ यादव डुमना विमानतल पर कुछ देर रुकने के बाद 12.37 बजे पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल के साथ वायुयान से भोपाल रवाना हुए।
Next Post
नयागांव टोल के आगे कोयले से भरे दो ट्रेलरों में आमने-सामने भिड़ंत, दोनों में लगी भीषण आग
Mon Oct 12 , 2026
नीमच: नीमच जिले में नयागांव टोल प्लाजा के आगे एसआर और एचपी पेट्रोल पंप के पास रविवार देर रात बड़ा सडक़ हादसा हो गया। कोयले से भरे दो भारी ट्रेलरों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों में अचानक आग लग गई। देखते ही […]

You May Like
-
8 months ago
वेलेंटाईन डे की आड़ में न हो अश्लीलता