अमखेरा से बायपास को जोड़ने वाले मुख्य मार्ग पर फूटी पाइपलाइन

जबलपुर। शहर में विकास के बड़े-बड़े दावे करने वाला नगर निगम और प्रशासन कितना लापरवाह है, इसका जीता-जागता उदाहरण मंगलवार दोपहर दोपहर करीब साढे चार बजे सड़क पर देखने को मिला। जहां अमखेरा से बायपास को जोड़ने वाले मुख्य मार्ग पर जल आपूर्ति की मुख्य पाइपलाइन फट गई और पाइपलाइन से 20-25 फीट ऊंचे फव्वारे के रूप में गंदा पानी सड़क पर बहने लगा। आलम ये रहा कि लाखों लीटर पानी बर्बाद हो गया और सड़क ने तालाब का रूप धारण कर दिया। हैरानी की बात थी कि करीब आधे घंटा बीत जाने के बाद भी नगर निगम का कोई भी जिम्मेदार मौके पर नहीं पहुंचा और पानी की सिर्फ बर्बादी हुई।

जानकारी के अनुसार यह वही मार्ग है जहां दिन-रात भारी वाहनों का आवागमन होता है, हजारों ट्रक, डंपर, कार और दोपहिया वाहन रोजाना इसी रास्ते से गुजरते हैं। पाइपलाइन फटने से अब पूरा आवागमन पूरी तरह से प्रभावित हो गया है।

समाजवादी पार्टी ने दी चेतावनी

समाजवादी पार्टी ने इस लापरवाही की कड़ी निंदा की है और मांग की है कि अमखेरा-बायपास मार्ग पर फूटी पाइपलाइन की तत्काल मरम्मत कराई जाए, पानी की बर्बादी की जवाबदेही तय कर दोषियों पर कार्रवाई हो, इस व्यस्ततम मार्ग पर यातायात तत्काल सुचारू किया जाए। पार्टी के आशीष मिश्रा ने चेतावनी दी कि

यदि जल्द व्यवस्था नहीं सुधरी तो समाजवादी पार्टी सड़क पर उतरकर आंदोलन करने को बाध्य होगी।

Next Post

चुनाव आयोग कार्यालय मार्च के दौरान हिरासत में लिये गये माकपा नेता

Tue Sep 29 , 2026
नयी दिल्ली, 29 सितंबर (वार्ता) मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने मंगलवार को कहा कि चुनाव आयोग कार्यालय की ओर शांतिपूर्ण मार्च के दौरान पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं के साथ दुर्व्यवहार किया गया और उन्हें हिरासत में ले लिया गया। पार्टी ने सोशल मीडिया पर हिरासत के बाद बस में […]

You May Like