सिंहपुर में सामुदायिक पार्क का लोकार्पण, सोलर पार्क हेतु भूमि चिन्हांकन शुरू

सतना। प्रदेश की नगरीय विकास एवं आवास राज्यमंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी ने कहा कि सिंहपुर सहित पूरी रैगांव विधानसभा का समग्र विकास किया जाएगा। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा 26 जुलाई को सिंहपुर प्रवास के दौरान क्षेत्र को मिली सौगातों में सोलर पार्क की स्थापना भी शामिल है। इसके लिए आवश्यक भूमि का चिन्हांकन प्रारंभ कर दिया गया है।

शनिवार को सिंहपुर में फूलमती माता मंदिर के पास 15 लाख रुपये की लागत से बने सामुदायिक पार्क का लोकार्पण और सिंहपुर बस स्टैण्ड में पेवर ब्लॉक व चबूतरा निर्माण का भूमिपूजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सांसद श्री गणेश सिंह ने की। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही।

राज्यमंत्री बागरी ने कहा कि सिंहपुर का विशेष महत्व है और यहां सामुदायिक पार्क के संरक्षण की जिम्मेदारी ग्रामवासियों की है। उन्होंने जल्द ही सिंहपुर बाजार सड़क चौड़ीकरण व निर्माण कार्य शुरू करने की घोषणा की। साथ ही रामलीला मैदान में ओपन जिम को पक्के पार्क का स्वरूप देने और महाविद्यालय व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को सुव्यवस्थित ढंग से संचालित करने की बात कही।

सांसद गणेश सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जनकल्याणकारी योजनाएं जन-जन तक पहुंच रही हैं। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण को आवश्यक बताते हुए एक पेड़ मां के नाम अभियान का उल्लेख किया। कार्यक्रम में मंत्री व सांसद सहित सभी ने पौधारोपण भी किया।

Next Post

यहां की यादे समेट कर ले जाउंगा,सब का अच्छा सहयोग मिला

Sat Aug 30 , 2025
  सिंगरौली। जिला चिकित्सालय की व्यवस्थाओं को सुधारने में आप सब का अच्छा सहयोग रहा। यहां की यादें बराबर आएंगी। आप लोग भी अच्छे तरीके से मरीजो की देखभाल करें। उक्त बाते जिला चिकित्सालय सह ट्रामा सेंटर बैढ़न के सिविल सर्जन डॉ. देवेन्द्र सिंह ने सेवानिवृत्त होने के एक दिन […]

You May Like