इंदौर: शहर में यातायात नियमों के उल्लंघन पर महू नाका चौराहे पर ट्रैफिक पुलिस ने एक वाहन में लगे अनाधिकृत हूटर पर सख्त कार्रवाई की।ट्रैफिक सूबेदार सुमित बिलोनिया ने वाहन की जांच के दौरान पाया कि उसमें नियम विरुद्ध हूटर लगाया गया है।
इस पर उन्होंने मौके पर ही वाहन चालक पर ₹3000 का जुर्माना लगाया और तत्काल हूटर हटवाया। ट्रैफिक विभाग के अधिकारियों का कहना है कि नियमों के तहत केवल अधिकृत सरकारी या आपातकालीन सेवाओं से जुड़े वाहनों को ही हूटर लगाने की अनुमति होती है।
