जबलपुर: पनागर थाना अंतर्गत छत्तरपुर रेल्वे फाटक के पास एक महिला बेहोश अवस्था में पड़ी मिली। जिसकी अस्पताल मेंं मौत हो गई।पुलिस ने बताया कि लक्ष्मण कोरी 34 वर्ष निवासी बालाजी सिटी पनागर ने सूचना दी उसकी मॉ मुन्नी बाई कोरी 54 वर्ष निवासी बालाजी सिटी पनागर लाईफ सिटी अस्पताल में काम करती थीं जो कल शाम लगभग 6 बजे डयूटी के लिये निकली थी। मां मुन्नी बाई छत्तरपुर रेल्वे फाटक के पास बेहोश हालत में पड़ी मिलीं जिन्हें सीएचसी पनागर ले जाया गया जहां मां मुन्नी बाई कोरी को डाक्टर ने चैक कर मृत घोषित कर दिया। मौत कैसे और किन परिस्थितियों में हुई इसका फिलहाल पता नहीं चल सका है पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Next Post
एलन मस्क का बड़ा मास्टरप्लान: अब मंगल से पहले चंद्रमा पर बसेगा आत्मनिर्भर शहर; स्पेसएक्स ने 10 साल की डेडलाइन के साथ बदला अपना अंतरिक्ष मिशन
Mon Feb 9 , 2026
टेक्सास | दुनिया के सबसे अमीर उद्यमी और स्पेसएक्स के प्रमुख एलन मस्क ने अंतरिक्ष विजय की अपनी रणनीति में एक क्रांतिकारी बदलाव की घोषणा की है। मस्क के अनुसार, अब उनकी कंपनी मंगल ग्रह से पहले चंद्रमा पर एक आत्मनिर्भर शहर स्थापित करने पर अपनी पूरी ताकत झोंकेगी। सोशल मीडिया […]

You May Like
-
11 months ago
बीएचईएल भोपाल से सबसे भारी हाइड्रो जनरेटर शाफ्ट रवाना