REC Limited को एनबीएफसी ऑफ द ईयर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया

मुंबई/गुरुग्राम। REC Limited को भारत के बुनियादी ढांचे और बिजली क्षेत्र को मजबूत करने में उल्लेखनीय योगदान के लिए तीसरे वार्षिक भारत एनबीएफसी एंड फिनटेक समिट एंड अवॉर्ड्स 2026 में एनबीएफसी ऑफ द ईयर पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

यह पुरस्कार समारोह के दौरान कंपनी की ओर से आलोक कुमार ने प्राप्त किया।

यह सम्मान जिम्मेदार वित्तपोषण, सतत विकास और परिचालन उत्कृष्टता के प्रति आरईसी की निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाता है। साथ ही यह राष्ट्र निर्माण की पहलों में योगदान, हितधारकों का विश्वास बनाए रखने और वित्तीय पारिस्थितिकी तंत्र में दीर्घकालिक मूल्य सृजित करने के प्रति संगठन के समर्पण को भी रेखांकित करता है।

आरईसी ने नवाचार आधारित वित्तीय समाधान और रणनीतिक निवेशों के माध्यम से देश के बिजली एवं बुनियादी ढांचा विकास को मजबूती देने में लगातार महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

यह उपलब्धि उत्कृष्टता, पारदर्शिता और सतत विकास के प्रति समर्पित भारत की अग्रणी एनबीएफसी कंपनियों में आरईसी की मजबूत स्थिति को और सुदृढ़ करती है।

 

 

Next Post

प्रदेश में जल संरक्षण के कार्यों में श्रमदान कर मनेगा गंगा दशहरा

Sun May 24 , 2026
भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि पारंपरिक जल स्रोतों का संरक्षण वर्तमान और भविष्य की सबसे बड़ी आवश्यकता है, जिसके लिए समाज के हर वर्ग की सक्रिय सहभागिता अनिवार्य है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आह्वान किया है कि हिंदू संस्कृतिमें पूरी श्रद्धा के साथ मनाए जाने वाले […]

You May Like