श्यामपुर मार्ग बनेगा फोरलेन: विधायक राय

सीहोर। जिलेवासियों के लिए बड़ी खुशखबरी है. सीहोर से श्यामपुर तक फोर लेन सड़क का निर्माण किया जाएगा. इस परियोजना की घोषणा केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने की. यह सौगात क्षेत्रीय विधायक सुदेश राय की अनुशंसा पर मिली है.

जानकारी के अनुसार करोड़ों रुपए की लागत से बनने वाली इस फोरलेन सड़क से सीहोर से श्यामपुर तक आवागमन पहले से कहीं अधिक सुलभ और सुरक्षित होगा. सड़क पर आधुनिक डिवाइडर, स्ट्रीट लाइटिंग सहित अन्य आवश्यक सुविधाएं भी विकसित की जाएंगी, जिससे यातायात व्यवस्था बेहतर होगी और दुर्घटनाओं में कमी आएगी.

बताया जाता है कि विधायक सुदेश राय ने इस सड़क निर्माण को लेकर केंद्रीय मंत्री को पत्र भेजकर क्षेत्र की आवश्यकता से अवगत कराया था. उनकी पहल पर अब केंद्रीय सड़क प्राधिकरण द्वारा श्यामपुर से जिला मुख्यालय सीहोर तक सड़क निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ किया जाएगा.

इस अवसर पर भोपाल में आयोजित कार्यक्रम में विधायक सुदेश राय ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का स्वागत किया. कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, लोक निर्माण विभाग मंत्री, सांसद एवं विधायक उपस्थित थे. साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान भी कार्यक्रम में मौजूद रहे. क्षेत्रवासियों ने इस घोषणा का स्वागत करते हुए इसे सीहोर-श्यामपुर के विकास की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम बताया है.

Next Post

केकेसी के भोपाल जिला अध्यक्ष बने महेश नंदमेहर

Sat Jan 17 , 2026
भोपाल अखिल भारतीय असंगठित कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस (केकेसी) के भोपाल जिला अध्यक्ष के रूप में महेश नंदमेहर की नियुक्ति की गई है। यह नियुक्ति असंगठित कामगारों के हित में उनके निरंतर संघर्ष, संगठन के प्रति निष्ठा एवं समर्पित कार्यों को देखते हुए की गई है। पार्टी नेताओं ने कहा […]

You May Like