लापरवाह ठेकेदार पर लगाया 69 लाख जुर्माना

आष्टा। पेयजल की समस्या को स्थायी रूप से समाप्त करने और भविष्य में जलसंकट की स्थिति से निपटने के लिए नगर पालिका द्वारा क्रियान्वित की जा रही पाईपलाइन परियोजना अब प्रशासन के सख्त रडार पर है. रामपुरा डैम से नगर तक बिछाई जा रही पाईपलाइन के कार्य में देरी और लापरवाही बरतने पर नपा ने कड़ा रुख अपनाते हुए संबंधित ठेकेदार पर लिक्विडीटी डैमेज के तहत भारी जुर्माना लगाया है.

सीएमओ विनोद कुमार प्रजापति ने बताया कि रामपुरा डैम परियोजना के तहत पाइपलाइन बिछाने का कार्य एक निश्चित समय-सीमा में पूर्ण किया जाना था. हालांकि संबंधित ठेकेदार द्वारा बार-बार दिए गए निर्देशों के बावजूद कार्य की गति अत्यंत धीमी रही और निर्धारित समय बीत जाने के बाद भी कार्य अधूरा है. परिषद द्वारा ठेकेदार को न केवल आर्थिक दंड की चेतावनी दी गई है, बल्कि इसे अंतिम चेतावनी के रूप में भी देखा जा रहा है. उन्होंने बताया कि लिक्विडीटी डैमेज क्लॉज के तहत लगाई गई 69 लाख 14 हजार 860 रुपए की पैनाल्टी ठेकेदार के भुगतान से काटी जाएगी.

 

 

Next Post

गुमशुदगी या अपहरण? ओरछा रोड थाना क्षेत्र से दो मासूमों के साथ महिला लापता

Sun May 10 , 2026
छतरपुर। शहर के ओरछा रोड थाना क्षेत्र में एक परिवार की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब एक महिला अपने दो मासूम बच्चों के साथ रहस्यमयी ढंग से लापता हो गई। पीड़ित पति मोहन अहिरवार अब न्याय के लिए दर-दर भटक रहा है। पुलिस द्वारा ठोस कार्रवाई न […]

You May Like