वायु सेना के सुखोई विमान दुर्घटना में दोनों पायलटो की मौत

नयी दिल्ली 06 मार्च (वार्ता) वायु सेना का लड़ाकू विमान सुखोई 30 गुरुवार को असम के कार्बी आंगलोंग इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया और इसमें सवार दोनों पायलटो की मौत हो गई है।

वायु सेना के प्रवक्ता ने शुक्रवार सुबह विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने की पुष्टि करते हुए बताया कि दुर्घटना में विमान के दोनों पायलटो स्क्वाड्रन लीडर अनुज और फ्लाइट लेफ्टिनेंट प्रवेश दुर्गाकर की मौत हो गयी है। प्रवक्ता ने कहा कि वायु सेना दुख और संकट की इस घड़ी में पीड़ित परिवारों के प्रति शोक और संवेदना व्यक्त करती है।

उन्होंने कहा कि दुर्घटना जोरहाट से 60 किलोमीटर दूर हुई। दुर्घटना के तुरंत बाद से वायु सेना की ओर से व्यापक बचाव अभियान चलाया जा रहा है।

इससे पहले वायु सेना ने गुरुवार देर रात बताया था कि एक सुखोई विमान के निर्धारित समय पर वापस नहीं पर आने पर खोज और बचाव अभियान शुरू किया गया था।

प्रवक्ता ने कहा था कि एक सुखोई लड़ाकू विमान के निर्धारित समय पर वापस नहीं आने की सूचना मिली है। इस विमान ने असम के जोरहाट हवाई अड्डे से नियमित प्रशिक्षण उड़ान भरी थी और इससे गुरुवार शाम सात बजकर 42 मिनट पर अंतिम बार संपर्क हुआ था।

Next Post

Middle-East में समुद्री महासंकट… होर्मुज और ओमान की खाड़ी में जहाजों पर हो रहे भीषण हमले

Fri Mar 6 , 2026
ईरान, US और इजरायल के बीच बढ़ते तनाव से होर्मुज जलडमरूमध्य में समुद्री व्यापार ठप हो गया है। मिसाइल हमलों और GPS जैमिंग ने वैश्विक तेल सप्लाई के लिए बड़ा खतरा पैदा कर दिया है। ईरान, अमेरिका और इजरायल के बीच बढ़ते सैन्य टकराव ने मध्य-पूर्व के समुद्री रास्तों को […]

You May Like