होटल में मिला युवक का शव, कानपुर में कर चुका था दोहरा हत्याकांड

सतना: सेमरिया चौक स्थित होटल सिद्धांत के कमरे में युवक का शव फंदे से लटकता मिला. मृतक की पहचान कानपुर निवासी आकाश विश्वकर्मा (30) के रूप में हुई, जो वहां दो लोगों की हत्या कर सतना पहुंचा था. सफाई कर्मियों ने कमरे में हलचल न होने पर सूचना दी.

पुलिस को जेब से सुसाइड नोट मिला, जिसमें ब्लैकमेलिंग और प्रताड़ना को आत्महत्या का कारण बताया गया.कानपुर पुलिस ने पुष्टि की कि वह ट्रांसजेंडर काजल (25) और उसके भाई देव (12) की हत्या के मामले में वांछित था. पुलिस के अनुसार, वह पहले ही एक लाख रुपये दे चुका था, पर और पैसों की मांग व झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी से परेशान था.

Next Post

किराना व्यापारी से 1.90 लाख की लूट

Tue Aug 12 , 2025
सतना: चित्रकूट मार्ग पर सोमवार को कार सवार तीन लुटेरों ने किराना व्यापारी राजा शीतलानी से 1.90 लाख रुपए लूट लिए. जान से मारने की धमकी देकर बैग छीनने के बाद आरोपी फरार हो गए. पुलिस ने मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज से आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है. […]

You May Like