रिंकू ने इंस्टाग्राम पर लिखा भावुक पोस्ट लिख कर पिताजी को किया याद

नयी दिल्ली, 10 मार्च (वार्ता) भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने के बाद अपने दिवंगत पिता खानचंद सिंह को सोशल मीडिया के माध्यम से भावुक श्रद्धांजलि दी है।

रिंकू के पिताजी का शुक्रवार सुबह ग्रेटर नोएडा के एक अस्पताल में चौथे चरण के कैंसर से लंबी लड़ाई के बाद निधन हो गया था। बाद में उनका अंतिम संस्कार अलीगढ़ में किया गया, जहां बड़ी संख्या में लोगों ने उन्हें अंतिम विदाई दी।

रिंकू ने इंस्टाग्राम पर लिखा कि वह अपने पिता से बात किए बिना कभी इतने दिन नहीं रहे और उनके बिना जीवन की कल्पना करना मुश्किल है। उन्होंने कहा कि पिता ने उन्हें सिखाया था कि कर्तव्य सबसे पहले होता है, इसलिए मैदान पर वह हमेशा उनके सपने को पूरा करने की कोशिश करते रहे।

रिंकू ने लिखा, “आपसे बात किए बिना इतने दिन कभी नहीं निकले। मुझे नहीं पता आगे कि ज़िंदगी आपके बिना कैसे चलेगी, पर मुझे हर कदम पर आपकी ज़रूरत पड़ेगी। आपने सिखाया था कि फ़र्ज़ सबसे आगे है, तो मैदान पर बस आपका सपना पूरा करने की कोशिश कर रहा था। अब आपका सपना पूरा हो गया है तो बस यही लगता है कि काश आप मेरे पास होते। हर छोटी बड़ी ख़ुशी में आपकी कमी खलेगी। बहुत याद करूंगा आपको पापा, बहुत ज़्यादा।”

टी20 विश्व कप 2026 के दौरान पिता जी की तबीयत बिगड़ने पर रिंकू टीम से अलग होकर कुछ समय के लिए घर लौटे थे और बाद में टीम से दोबारा जुड़ गए। टूर्नामेंट में उन्हें सीमित मौके मिले और उन्होंने पांच पारियों में 24 रन बनाए। इस साल अब तक खेले गए 10 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में रिंकू ने आठ पारियों में 115 रन बनाए हैं।

 

 

Next Post

ऑस्ट्रेलिया ने पांच ईरानी महिला फुटबॉलरों को शरण दी

Tue Mar 10 , 2026
कैनबरा, 10 मार्च (वार्ता) ऑस्ट्रेलिया ने ईरानी महिला फुटबॉल टीम की उन पांच सदस्यों को मानवीय वीजा प्रदान किया है, जिन्होंने एक मैच से पहले राष्ट्रगान गाने से इनकार करने के बाद यहां शरण मांगी थी। ईरान ने इन महिला खिलाड़ियों को युद्धकालीन गद्दार करार दे दिया था। ऑस्ट्रेलिया के […]

You May Like

मनोरंजन