चित्रकला प्रतियोगिता में बच्चों ने रंगों और रेखाओं से रचा संसार

इन्दौर: गांधी हॉल कैम्पस में समय इंडिया, नई दिल्ली के तत्वावधान में जारी 10 दिवसीय राष्ट्रीय पुस्तक मेला का तीसरा दिन रविवार छुट्टी का रहा. पुस्तक प्रेमियों ने अपना समय किताबों के बीच बिताया. तमाम पुस्तक प्रेमियों ने अपनी पसन्द की पुस्तकें चुनीं और खरीदीं. कई पुस्तक प्रेमियों ने विभिन्न स्टॉल्स पर घूम-घूमकर पुस्तकों को देखा और फिर आकर खरीदने का मन बनाया। किताबों पर केन्दि्रत यह पुस्तक मेला 15 फरवरी तक जारी है. पुस्तक प्रेमियों के लिए मेला परिसर में प्रवेश की समयावधि दोपहर 12 बजे से रात्रि 9 बजे तक की है.

पुस्तक मेला में जारी शैक्षिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की कड़ी में रविवार को बच्चों की चित्रकला प्रतियोगिता संपन्न हुई. इस प्रतियोगिता में तीनों आयु वर्ग के बच्चों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया और रंगों रेखाओं के सहारे अपने भावों को व्यक्त किया. बच्चों की चित्रकला में जहाँ प्रकृति का खूबसूरत संसार रंगों और रेखाओं के माध्यम से चित्रित हुआ वहीं सामाजिक जीवन और पर्यावरण से जुड़े गहरे सरोकारों की आहट मिली. चित्रों को देखकर लगा कि बच्चों में अपने परिवेश और पर्यावरण के प्रति गहरी संवेदना है और वे सजग नागरिक की भूमिका जीने की सोच को आगे बढ़ा रहे हैं. प्रसिद्ध साहित्यकार और कवयित्री ज्योति जैन ने मोहन पालीवाल की पुस्तक बाला साहेब का एकलव्य का लोकार्पण किया इस अवसर पर मिला संयोजक चंद्र भूषण अमित चितवन आदि मौजूद थे.

कविता सुनाओ, कहानी लेखन प्रतियोगिता आज
पुस्तक मेला में बच्चों की कविता सुनाओ/कहानी लेखन प्रतियोगिता सोमवार अपराह्न 3 बजे आयोजित है. इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागी कविता सुनाने और कहानी लेखन की कला का प्रदर्शन कर सकेंगे. प्रतियोगिता प्रतिभागियों के लिए निःशुल्क है. पुस्तक मेला में शाम 4.50 बजे पुस्तक पठन संस्कृति पर संवाद कार्यक्रम आयोजित है.

Next Post

बिचौली मर्दाना में डायपर गोदाम में लगी भीषण आग, पांच घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू

Mon Feb 9 , 2026
इंदौर: बिचौली मर्दाना क्षेत्र में रविवार देर रात एक डायपर और सेनेटरी पैड फैक्ट्री के गोदाम में भीषण आग लग गई. आग इतनी भयावह थी कि फायर ब्रिगेड को उस पर काबू पाने में करीब पांच घंटे का समय लग गया. हादसे में लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो […]

You May Like