देवास। मां चामुंडा सेवा समिति पंडाल में धर्म संस्कृति, सेवा समर्पण का अनूठा संगम दिख रहा है। यहां पहले दिन ही 50 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। समिति के वरिष्ठ पदाधिकारी नरेंद्र मिश्रा, संयोजक रामेश्वर जलोदिया के नेतृत्व में नारायण कुटी संन्यास आश्रम के स्वामी सुरेशानंद तीर्थ, श्रीरामद्वारा के महंत स्वामी रामनारायण महाराज, उदासीन मठ के स्वामी पूर्णानंद महाराज एवं ब्रह्माकुमारी प्रेमलता दीदी का स्वागत किया गया।
जलोदिया ने बताया कि सेवा पंडाल में भक्तों को 24 घंटे निशुल्क महाप्रसादी वितरित की जा रही है। समिति पंडाल में पहले दिन ही 50 हजार से अधिक भक्तों ने चाय, फरियाली खिचड़ी, हलवा पूड़ी की महाप्रसादी ग्रहण की। उम्मेदसिंह राठौड, प्रताप सिंह मेहता ने कहा कि प्रतिदिन कन्याओं को भोजन कराया जा रहा है। समाजसेवी नरेंद्र मिश्रा, मुकेश गुप्ता, राजेंद्र जामगोनिया,कमल चावला, सुरेश जयसवाल, आनंद गुप्ता, राजेश गोस्वामी, कमल बर्डिंया,शंकरलाल शर्मा, चंद्रभान नानवानी,हिम्मत सिंह ठाकुर, इंदर सिंह गौड़, शशिकांत गुप्ता, मातृशक्ति मंजू जलोदिया, प्रेमलता चौहान भक्तों की सेवा में लगे हैं।
