शीतल-सानिया का शव मिला, कल होगी तनु की तलाश 

.

जबलपुर। बरगी थाना अंतर्गत सालीवाड़ा ग्राम में नर्मदा नहर (केनाल) में नहाते समय डूबी शीतल पटेल पिता संतोष पटेल, (20) निवासी शास्त्री नगर, मेडिकल और सानिया पटेल पिता नरेश पटेल (8) निवासी कटिया घाट, गौर का शव मिल गया है जबकि तनु पटेल (18 वर्ष) पिता बृजेश पटेल, निवासी-कोसमघाट गौर की तलाश जारी है‌। अंधेरा होने के चलते गुरुवार शाम रेस्कयू ऑपरेशन रोक दिया गया है।

बरगी थाना प्रभारी नितेश दोहरे ने बताया कि दो युवतियां, एक मासूम अलग-अलग क्षेत्रों से अपने एक रिश्तेदार के यहाँ आयोजित शादी समारोह में शामिल होने आई थीं। भीषण गर्मी के कारण वे पास ही स्थित बरगी नहर में नहाने चली गईं थी जहाँ पानी के तेज बहाव और गहराई का अंदाजा न होने के कारण यह हादसा हुआ। तीन बच्चियां गहरे पानी में समा गईं थीं।

Next Post

इनवेस्को म्यूचुअल फंड ने पेश किये दो नये फंड

Thu Apr 23 , 2026
मुंबई, 23 अप्रैल (वार्ता) परिसंपत्ति प्रबंधन कंपनी इनवेस्को म्यूचुअल फंड ने गुरुवार को इनवेस्को इंडिया बीएसई सेंसेक्स इंडेक्स फंड और इनवेस्को इंडिया निफ्टी बैंक इंडेक्स फंड पेश किये। इनके न्यू फंड ऑफर (एनएफओ) आज ही खुले हैं। ऑफर बंद होने की तारीख 07 मई है। एनएफओ के दौरान न्यूनतम निवेश […]

You May Like

मनोरंजन