एडीएम ने किया संजय गांधी अस्पताल का निरीक्षण

रीवा,  शासकीय संजय गांधी अस्पताल विन्ध्य क्षेत्र का सबसे बड़ा अस्पताल है. इसकी उपचार व्यवस्थाओं को बेहतर करने के लगातार प्रयास किए जा रहे हैं. अस्पताल की व्यवस्थाओं की मानीटरिंग के लिए कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी ने राजस्व अधिकारियों की तैनाती की है. उनके द्वारा अस्पताल का नियमित रूप से निरीक्षण किया जा रहा है. इस क्रम में अपर कलेक्टर श्रीमती सपना त्रिपाठी ने सुबह 10.30 बजे अस्पताल का निरीक्षण किया. अपर कलेक्टर ने मौके पर उपस्थित अधीक्षक डॉ. प्रियंक शर्मा से ड्यूटी चार्ट के अनुसार डॉक्टरों की उपस्थिति, साफ-सफाई व्यवस्था तथा अस्पताल में भर्ती मरीजों के साथ केवल एक सहायक की अनुमति के संबंध में दिए गए निर्देश के परिपालन की जानकारी ली. अधीक्षक ने बताया कि सभी वार्डों में तैनात सुरक्षाकर्मी केवल एक व्यक्ति को ही वार्ड में प्रवेश दे रहे हैं. कलेक्टर महोदय के निर्देशों के अनुसार वार्डों में सफाई के लिए अतिरिक्त सफाईकर्मी तैनात कर दिए गए हैं. निरीक्षण के समय अन्य डॉक्टर्स भी उपस्थित रहे.

Next Post

हाईरिस्क गर्भवती महिलाओं की जांच और उपचार में लापरवाही पर होगी कार्रवाई

Thu Sep 10 , 2026
रीवा, रीवा संभाग के कमिश्नर शीलेन्द्र सिंह ने वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से शासन की उच्च प्राथमिकता की योजनाओं की समीक्षा की.कमिश्नर ने कहा कि कलेक्टर्स अविवादित नामांतरण, बंटवारा तथा सीमांकन के प्रकरणों पर विशेष ध्यान दें. राजस्व न्यायालयों में लंबित पाँच साल से अधिक के सभी प्रकरणों का निराकरण […]

You May Like