
तेंदूखेड़ा/दमोह।जिले के तेंदूखेड़ा ग्राम पुरा में अंतिम संस्कार में मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल, नरेंद्र बजाज, रूपेश सेन डॉक्टर आलोक गोस्वामी शामिल हुए। बता दें कि दमोह जिले के ग्राम पुरा में लोधी समाज के वरिष्ठ व लोकप्रिय नेता स्वर्गीय खिलान सिंह (नेताजी), उम्र 80 वर्ष के निधन पर मंत्री उनके अंतिम संस्कार में शामिल हुए।
मंत्री ने दिवंगत नेताजी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए अर्थी को कंधा दिया तथा अंतिम यात्रा में शामिल होकर शोकाकुल परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें व शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
