तिघरा लबालब, आज रात खुल सकते है गेट

ग्वालियर। ग्वालियर की लाइफलाइन तिघरा जलाशय लबालब हो गया है। बांध का वर्तमान जलस्तर 737.7 फीट पर पहुंच गया है। तिघरा बांध की क्षमता 740 फीट है। बांध पुराना होने के कारण इसे सुरक्षा की दृष्टि से 739 फीट तक ही भरा जाता है। इससे ज्यादा पानी होने पर फिर गेट खोलकर अतिरिक्त पानी निकाला जाता है। तिघरा बांध को पूरा भरने में लगभग डेढ़ फीट पानी की ओर दरकार है। पानी की आवक और मौसम विभाग की तेज बारिश की संभावना के चलते तिघरा के आज रात तक पूरा भरने की संभावना है।

इसके बाद गेट खुल सकते है। हालांकि अभी कुछ दिन पहले तक तिघरा पानी के लिये संघर्ष कर रहा था। लेकिन अच्छी बारिश और अपर ककेटो से ककेटो व पेहसारी से पानी लगातार तिघरा में शिफ्ट करने से तिघरा बांध अब लबालब हो गया है। वहीं अब तिघरा के गेट भी कभी भी खुल सकते है। तिघरा के लबालब होने की खबर व सुहावना मौसम होने से रविवार को बड़ी संख्या में सैलानी तिघरा पहुंचे।

Next Post

डॉ. शशिधर गर्ग होगे रीवा मेडिकल कालेज के नए डीन

Sun Sep 6 , 2026
रीवा, श्याम शाह मेडिकल कॉलेज रीवा के नए डीन का आदेश भोपाल अवर सचिव लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग सीमा डेहरिया ने जारी कर दिया है। इसमें डॉ सुनील अग्रवाल को अधिष्ठाता चिकित्सा महाविद्यालय सतना और डॉ शशिधर गर्ग को सतना से रीवा मे पदस्थ किया गया है। उनका […]

You May Like