डीआईजी और एसपी ने किया इछावर थाने का औचक निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

इछावर। पुलिस उप महानिरीक्षक देहात रेंज राजेश सिंह चंदेल ने थाना इछावर का निरीक्षण किया. उनके साथ एसपी सोनाक्षी सक्सेना, एएसपी सुनीता रावत, एसडीओपी रोशन कुमार जैन, थाना प्रभारी पंकज वाडेकर आदि उपस्थित थे. डीआईजी चंदेल ने निर्देश दिए कि थाने में लंबित अपराधों, गंभीर अपराधों, महिला संबंधी अपराधों एवं मर्ग प्रकरणों का गुणवत्तापूर्ण और समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित किया जाए. सीएम हेल्पलाइन में प्राप्त शिकायतों को प्राथमिकता से लेकर शिकायतकर्ताओं की संतुष्टि के साथ निराकरण किया जाए.रात्रिकालीन गश्त को प्रभावी बनाया जाए. गुंडे-बदमाशों एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की जाए.

Next Post

स्टेशन से गुम हुई बालिका 36 घंटे बाद मिली

Mon May 25 , 2026
सतना : अपने भाई के साथ ट्रेन में यात्रा कर रही बालिका आवश्यक सामान लेने के लिए अमदरा रेलवे स्टेशन पर उतरी. लेकिन ट्रेन चल देने की वजह से वह स्टेशन पर ही छूट गई. भाई की शिकायत पर जीआरपी ने बालिका की खोजबीन शुरु की. कड़ी मशक्कत करते हुए […]

You May Like