शेयर बाजारों में लौटी तेजी

मुंबई, 27 अप्रैल (वार्ता) फार्मा, आईटी और ऑटो कंपनियों में अच्छी लिवाली से सोमवार को घरेलू शेयर बाजार तीन दिन की गिरावट से उबरने में कामयाब रहे। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 639.42 अंक (0.83 प्रतिशत) की बढ़त में 77,303.63 अंक पर पहुंच गया। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक भी 194.75 अंक यानी 0.81 प्रतिशत की तेजी में 24,092.70 अंक पर रहा। इससे पहले लगातार तीन दिन दोनों प्रमुख सूचकांक टूटे थे।मझौली और छोटी कंपनियों में भी लिवाली का जोर रहा। निफ्टी-मिडकैप-50 सूचकांक 1.52 प्रतिशत और स्मॉलकैप-100 सूचकांक 1.90 प्रतिशत चढ़ा।

दवा बनाने वाली कंपनी सनफार्मा द्वारा इसी क्षेत्र की अमेरिकी कंपनी ऑर्गानॉन के अधिग्रहण की खबर के बाद भारतीय कंपनी का शेयर आज सात प्रतिशत ऊपर बंद हुआ। रिलायंस इंडस्ट्रीज, अडानी पोर्ट्स, टेक महिंद्रा, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एनटीपीसी, एचसीएल टेक्नोलॉजीज और टीसीएस के शेयर दो से तीन प्रतिशत चढ़े। टाटा स्टील, कोटक महिंद्रा बैंक, पावरग्रिड, मारुति सुजुकी और इंफोसिस के शेयर एक से दो प्रतिशत तक ऊपर बंद हुए। भारतीय स्टेट बैंक, इंडिगो, टाइटन, एलएंडटी, आईटीसी और एचडीएफसी बैंक के शेयर भी हरे निशान में रहे। एक्सिस बैंक का शेयर तीन फीसदी लुढ़क गया। बीईएल में दो प्रतिशत की गिरावट रही। ट्रेंट, आईसीआईसीआई बैंक और इटरनल के शेयर भी टूट गये।

.....

Next Post

काजल अग्रवाल और श्रेयस तलपड़े की फिल्म ‘द इंडिया स्टोरी’ 24 जुलाई को होगी रिलीज

Mon Apr 27 , 2026
मुंबई, 27 अप्रैल (वार्ता) ज़ी स्टूडियोज़ द्वारा प्रस्तुत, एमआईजी प्रोडक्शन एंड स्टूडियोज़ के सहयोग से बनी तथा काजल अग्रवाल और श्रेयस तलपड़े के अभिनय से सजी दमदार सामाजिक-राष्ट्रीय फिल्म ‘द इंडिया स्टोरी’ 24 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। चेतन डीके के निर्देशन में बनी इस […]

You May Like