भिंड। भिंड में चंबल ग्रामीण बैंक के मैनेजर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। फूप कस्बे के वार्ड क्रमांक 9 में उनके किराए के मकान में शव मिला है। कमरे से दुर्गंध आने पर मोहल्ले के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। बैंक मैनेजर अशोक खागा फूप ब्रांच में पदस्थ थे।
प्रारंभिक अनुमान के मुताबिक शव 2 से 3 दिन पुराना हो सकता है। थाना प्रभारी छत्रपाल तोमर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। मौत की वजह फिलहाल अज्ञात है, पुलिस ने जांच शुरू की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगा कारणों का खुलासा होगा।
Next Post
क्रेडिट कार्ड की बकाया राशि जमा करने के नाम पर ग्राहकों से धोखाधड़ी
Sat Nov 14 , 2026
इंदौर. क्रेडिट कार्ड की बकाया राशि जमा कराने का भरोसा देकर ग्राहकों से उनके दूसरे क्रेडिट कार्ड हासिल किए और फिर उनकी पूरी लिमिट का इस्तेमाल कर लिया. इसके बाद कार्ड से खर्च की गई राशि भी जमा नहीं की. नंदानगर में ज्वेलर्स और गारमेंट्स दुकान संचालित करने वाले दो […]

You May Like
-
2 weeks ago
युवक पर चाकू और लाठियों से हमला, हालत गंभीर
-
1 year ago
तीन तलवारबाज पकड़ाए