मटन-मुर्गा न खिलाने पर चाचा ने भतीजे को पीटा, तीन पर केस दर्ज

इंदौर: चंदन नगर थाना क्षेत्र में मामूली विवाद के चलते चाचा और दो रिश्तेदारों ने नाबालिग भतीजे की बेरहमी से पिटाई कर दी. विवाद ‘मटन-मुर्गा’ खाने की बात को लेकर हुआ था. पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मारपीट का प्रकरण दर्ज किया है.घटना जवाहर टेकरी, दुर्गा नगर क्षेत्र की है. फरियादी 17 वर्षीय ज्ञानू उर्फ कालू पिता संतोष दांगी ने शिकायत दर्ज कराई कि बीती शाम करीब 6:30 बजे वह घर के बाहर खड़ा था, तभी उसके काका अजय और राहुल तथा बुआ गंगा वहां आ गए.

उन्होंने कहा कि “तू घर में मटन-मुर्गा खा रहा है, पर हमें नहीं पूछता.” इस पर नाबालिग ने जवाब दिया कि यह उसकी अपनी मर्जी है कि किसे पूछे और किसे नहीं. इसी बात पर विवाद बढ़ गया और आरोपियों ने गाली-गलौज कर लात-घूंसों से हमला कर दिया. मारपीट में नाबालिग को दोनों हाथों और पीठ में चोटें आईं. मामले में थाना प्रभारी इंद्रमणी पटेल का कहना है कि पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर अजय, राहुल और गंगा के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, मामला पारिवारिक रंजिश से जुड़ा प्रतीत हो रहा है. फिलहाल जांच की जा रही है.

Next Post

दीपोत्सव महापर्व पर भगवान श्री महाकालेश्वर का पंचामृत अभिषेक एवं अन्नकूट भोग अर्पण

Mon Oct 20 , 2025
उज्जैन:दीपोत्सव महापर्व के अवसर पर आज प्रातःकालीन भस्म आरती के दौरान भगवान श्री महाकालेश्वर जी का विधिवत पंचामृत अभिषेक किया गया। अभिषेक के उपरांत श्री महाकालेश्वर मंदिर पुजारी परिवार की महिलाओं द्वारा भगवान को उबटन लगाया गया। इसके पश्चात भांग श्रृंगार कर भगवान महाकालेश्वर जी को भव्य रूप से अलंकृत […]

You May Like