कम दाम में शराब न देने पर बदमाशों ने सेल्समैन से मारपीट, काउंटर पर पत्थर मारकर बोतलें तोड़ीं

इंदौर:राजेंद्र नगर क्षेत्र स्थित केशर बाग वाइन शॉप पर सोमवार शाम चार युवकों ने सेल्समैन को धमकाते हुए मारपीट कर दी. आरोपी कम कीमत में शराब देने का दबाव बना रहे थे. विरोध करने पर उन्होंने गाली-गलौज कर काउंटर पर पत्थर दे मारा, जिससे बोतलें टूट गईं. जाते-जाते आरोपी जान से मारने की धमकी दे गए.
राजेंद्र नगर पुलिस थाने में दर्ज प्रकरण में दर्ज केस दर्ज के अनुसार फरियादी अमित पिता अशोक जायसवाल निवासी ओबीसिटी अस्पताल के पीछे उज्जैन रोड, आगर मालवा (हाल निवास—केशर बाग वाइन शॉप, इंदौर) ने शिकायत दी कि वह सोमवार शाम 6 से 7 बजे के बीच काउंटर पर बिक्री कर रहा था.

इसी दौरान विज्जू अपने साथियों रवि, नितिन और करण के साथ आया और शराब कम दाम में देने की मांग करने लगा. मना करने पर चारों ने गाली-गलौज शुरू कर दी और हाथ-पाई पर उतर आए. आरोप है कि विज्जू ने पास पड़ा पत्थर उठाकर काउंटर पर फेंक दिया, जिससे दो शराब की बोतलें टूट गईं और नुकसान हुआ. फरियादी ने पुलिस को बताया कि आरोपी जाते समय धमकी देकर बोले कि आगे कभी कम दाम में शराब नहीं दी तो जान से खत्म कर देंगे. पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है.

Next Post

राममंदिर में ध्वजारोहण पर पाकिस्तान की टिप्पणी निंदनीय: कांग्रेस

Thu Nov 27 , 2025
अयोध्या 27 नवंबर (वार्ता) अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के ध्वजारोहण पर पाकिस्तान की टिप्पणी पर कांग्रेस पार्टी ने कड़ा विरोध दर्ज कराया है। पार्टी के जिलाध्यक्ष चेतनारायण सिंह ने कहा कि अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर पर हुए धार्मिक ध्वजारोहण के संदर्भ में पाकिस्तान द्वारा दी गई टिप्पणी गहरी […]

You May Like