भोपाल: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्वदेशी अपनाओ आहवान को जनआंदोलन का रूप देने के लिए नरेला विधानसभा में विशेष पहल की गई। वार्ड 58 स्थित गौतम नगर मार्केट में स्थानीय दुकानदारों के आग्रह पर खेल और युवा कल्याण एवं सहकारिता मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने स्वदेशी अभियान में भागीदारी की। इस दौरान दुकानदारों ने अपनी दुकानों पर हमारे यहां स्वदेशी सामान मिलता है, के स्टीकर लगाए और ग्राहकों को स्वदेशी उत्पाद खरीदने के लिए प्रेरित किया।
मंत्री सारंग ने भी स्वदेशी सामान खरीदकर यूपीआई से भुगतान किया। उन्होंने कहा कि स्वदेशी उत्पाद आत्मनिर्भर भारत की नींव को मजबूत करेंगे और स्थानीय उद्यमों व श्रमिकों को नई ताकत देंगे। मौके पर बड़ी संख्या में व्यापारी व नागरिक उपस्थित रहे और सभी ने विदेशी वस्तुओं की बजाय स्वदेशी उत्पाद अपनाने का संकल्प लिया।
