युवा क्रिकेट सट्टे की दलदल में फंसे, घर बर्बाद हो रहे 

इटारसी। जिले में आईपीएल क्रिकेट मैचों पर सट्टा चल रहा है, हमारे युवा इस क्रिकेट सट्टे की दलदल में फंसे हुए हैं। कई घर बर्बाद हो गए हैं। आईपीएल मैचों के सट्टे में चुनिंदा लोग लिप्त है और इन्हें संरक्षण मिला हुआ है। संरक्षण किनका मिला है यह सभी को पता है। इटारसी शहर के ही कई परिवार इस आईपीएल सट्टे में बर्बाद हो गए हैं। यह बात एक बयान जारी करके जिला कांग्रेस अध्यक्ष शिवाकांत पांडेय ने कही है। उन्होंने कहा कि इटारसी क्रिकेट सट्टे का हब बना हुआ है। कुछ समाजसेवियों ने इस सट्टे के विरुद्ध आवाज हुई थी तो पुलिस ने बड़ी चतुराई से दो प्रकरण दर्ज किए। लेकिन कुछ हजार रुपये जब्त करना बताया है, पर सट्टे में उपयोग होने वाली डिजिटल डिवाइज नहीं बताई? कहां से संचालित होता है यह नहीं बताया? इससे साफ जाहिर है कि कार्रवाई सिर्फ दिखावे के लिए ही हुई ताकि लोगों का मुंह बंद रहे कि कार्रवाई की जा रही है।

Next Post

DRM ने किया खिरकिया, हरदा और बनापुरा स्टेशनों का मूल्यांकन

Fri Apr 18 , 2025
इटारसी। पश्चिम मध्य रेलवे, भोपाल मंडल के मंडल रेल प्रबंधक देवाशीष त्रिपाठी ने आज खंडवा से रानी कमलापति स्टेशन तक विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने रेलखंड की संरचना, पटरियों की स्थिति, सिग्नलिंग प्रणाली, क्रॉसिंग्स एवं सेफ्टी संबंधित अवसंरचनाओं का अवलोकन किया। निरीक्षण का उद्देश्य न केवल संरक्षा व्यवस्था […]

You May Like