DRM ने किया खिरकिया, हरदा और बनापुरा स्टेशनों का मूल्यांकन

इटारसी। पश्चिम मध्य रेलवे, भोपाल मंडल के मंडल रेल प्रबंधक देवाशीष त्रिपाठी ने आज खंडवा से रानी कमलापति स्टेशन तक विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने रेलखंड की संरचना, पटरियों की स्थिति, सिग्नलिंग प्रणाली, क्रॉसिंग्स एवं सेफ्टी संबंधित अवसंरचनाओं का अवलोकन किया। निरीक्षण का उद्देश्य न केवल संरक्षा व्यवस्था की समीक्षा था, बल्कि स्टेशनों पर अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत चल रहे पुनर्विकास कार्यों की प्रगति का मूल्यांकन भी करना था।

निरीक्षण के दौरान मंडल रेल प्रबंधक त्रिपाठी ने खिरकिया स्टेशन पर विशेष रूप से संरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने प्लेटफॉर्म किनारे सुरक्षा संकेतों, फाटक संचालन, पॉइंट्स एवं सिग्नल इंटरलॉकिंग की स्थिति की बारीकी से जांच की।

उधर,हरदा स्टेशन पर मंडल रेल प्रबंधक ने अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत तेजी से हो रहे पुनर्विकास कार्यों की प्रगति को सराहा। उन्होंने प्लेटफॉर्म विस्तार, वेटिंग हॉल, शौचालय, पेयजल सुविधा, फुट ओवर ब्रिज और अन्य यात्री सुविधाओं का निरीक्षण किया। साथ ही सुरक्षा से संबंधित इंटरलॉकिंग सिस्टम, पॉइंट्स और क्रॉसिंग्स की कार्यप्रणाली का भी निरीक्षण किया। इधर,बनापुरा स्टेशन पर टिकट काउंटर, सर्कुलेटिंग एरिया, प्लेटफॉर्म शेड, प्रकाश व्यवस्था एवं संकेत बोर्ड की स्थिति का मूल्यांकन किया। निरीक्षण के उपरांत मंडल रेल प्रबंधक देवाशीष त्रिपाठी ने कहा कि संरक्षा हमारी प्राथमिकता है और यात्री सुविधा हमारा संकल्प। भोपाल मंडल द्वारा स्टेशनों के पुनर्विकास, संरचना सुदृढ़ीकरण और यात्रियों को सुगम सेवाएं प्रदान करने की दिशा में लगातार कार्य किया जा रहा है। हमारा प्रयास है कि हर स्टेशन पर एक सुरक्षित, स्वच्छ और आधुनिक वातावरण यात्रियों को मिले।

Next Post

पुलिस ने काम्बिंग गश्त से पकड़े 146 वारंटी

Fri Apr 18 , 2025
सीहोर। एसपी दीपक कुमार शुक्ला के निर्देशानुसार जिले में नाईट कोम्बिग गस्त की गई.एएसपी श्रीमती सुनीता रावत द्वारा थाना आष्टा एवं पार्वती, तथा बुधनी, नसरुल्लागंज एवं सीहोर शहर के अधिकारी एवं कर्मचारियों को संबंधित एसडीओपी, सीएसपी द्वारा आवश्यक निर्देश देकर रवाना किया गया. जिले में 210 पुलिस अधिकारी एवं कर्मचाररियों […]

You May Like