मक्सी। रविवार को तृतीय वर्ष मंगल जलाभिषेक यात्रा का भव्य आयोजन किया गया। भाजपा मंडल अध्यक्ष गोविंद गोलू पटेल के नेतृत्व और मंगल जलाभिषेक समिति के प्रयासों से निकली इस यात्रा में 1100 से अधिक मातृशक्तियों ने सिर पर कलश धारण कर सहभागिता की। यात्रा शिव मंदिर मठ से शुरू होकर नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए झरनेश्वर महादेव मंदिर पहुंची। बैंड-बाजे और ढोल-ताशों के साथ निकली यात्रा में हर-हर महादेव के जयकारे गूंजते रहे। जगह-जगह पुष्पवर्षा और केले वितरित कर श्रद्धालुओं का स्वागत किया गया। झरनेश्वर महादेव मंदिर पहुंचकर मातृशक्तियों द्वारा लाए गए जल से भगवान महादेव का जलाभिषेक किया गया। इसके बाद भंडारे का आयोजन हुआ और श्रद्धालुओं को बसों के जरिए मक्सी वापस लाया गया। यात्रा के दौरान मक्सी थाना प्रभारी मदन इवने पुलिस बल के साथ सुरक्षा और यातायात व्यवस्था संभालते नजर आए।
Next Post
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बाढ़ प्रभावित जिलों में राहत कार्यों की समीक्षा की
Sun Aug 23 , 2026
रीवा, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार 17 अगस्त 2026 को दिल्ली से सीधे रीवा पहुंचे। यहां उन्होंने रीवा और शहडोल संभाग के सभी जिला कलेक्टरों, पुलिस अधीक्षकों तथा जबलपुर जिले के कलेक्टर और एसपी के साथ अति वृष्टि और चल रहे राहत कार्यों की समीक्षा बैठक की। बैठक में […]

You May Like
-
5 months ago
तेज आवाज में बज रहे दो डीजे किए जब्त
-
3 weeks ago
36 बच्चों की मौत पर कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि
-
1 year ago
किसान का ट्रेक्टर चुराने वाले दो गिरफ्तार