गौवंश संरक्षण के लिए धरने पर बैठे महंत

टीकमगढ़। गोवंश की दुर्दशा के विरोध में बुंदेलखंड पीठाधीश्वर महंत सीताराम दास महाराज ने अनोखा प्रदर्शन किया। उन्होंने कलेक्ट्रेट परिसर में शिवलिंग स्थापित कर रुद्राभिषेक किया।

इस दौरान विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल सहित अन्य हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। रुद्राभिषेक के बाद महंत ने कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा। महंत सीताराम दास ने कहा कि जिले भर में गोवंश के संरक्षण और संवर्धन के लिए प्रशासन असंवेदनशील है। प्रमुख सड़कों पर गाय बैल भटक रहे हैं। गांव गांव में शासकीय गौशालाएं खुलने के बावजूद गोवंश के लिए उचित प्रबंध नहीं किए जा रहे हैं।

Next Post

वीरांगना अवंती बाई लोधी पार्क के आस-पास से हटा अतिक्रमण 

Tue Aug 5 , 2025
अशोकनगर। सीएमओ विनोद उन्नीतान के निर्देशन में अतिक्रमण प्रभारी नारायण बालू की मौजूदगी में नगर पालिका के अमले द्वारा गौशाला स्थित वीरांगना अवंती बाई लोधी पार्क के आसपास से मंगलवार को अतिक्रमण हटाया गया, साफ सफाई कराई गई। इसके साथ ही पार्क में स्थित वीरांगना रानी अवंती बाई की प्रतिमा […]

You May Like