अमरपाटन हादसे में इलाज के दौरान दो और श्रद्धालुओं ने दम तोड़ा, बाकी घायलों की हालत स्थिर

सतना: अमरपाटन थाना क्षेत्र के ग्राम लालपुर के निकट रविवार सुबह हुए बोलेरो हादसे में घायलों में से दो और श्रद्धालुओं की सोमवार को इलाज के दौरान मौत हो गई. इस तरह इस दर्दनाक सड़क दुर्घटना में मृतकों की संख्या बढ़कर चार हो गई है.बताया गया कि हादसे में घायल श्रद्धालु जिला अस्पताल सतना में भर्ती थे, जहां गंभीर रूप से घायल पूनम देवी और अशोक कुमार ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया. अन्य घायलों का उपचार जिला अस्पताल में जारी है. चिकित्सकों ने बताया कि दो घायल अब भी गंभीर हैं, जिन्हें लगातार निगरानी में रखा गया है.
उल्लेखनीय है कि रविवार सुबह मैहर से लौट रही बोलेरो ने ग्राम लालपुर के पास बाइक को टक्कर मारने के बाद अनियंत्रित होकर करीब 20 फीट गहरी खाई में गिरकर पलटी खा ली थी. हादसे में मौके पर ही दो लोगों की मौत हो गई थी.इधर, प्रशासन ने मृतकों के परिजनों को तात्कालिक सहायता राशि देने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. पुलिस ने वाहन चालक की लापरवाही और तेज रफ्तार को हादसे का प्राथमिक कारण माना है, जबकि बोलेरो की तकनीकी जांच कराई जा रही है.

Next Post

पंचकल्याणक महोत्सव कल से, हाथी और बग्गी में इंद्र सवार होकर निकलेंगे

Mon Nov 10 , 2025
ग्वालियर: महानगर के इतिहास में पहली बार अयोध्या नगरी फूल बाग में 11 से 16 नवंबर तक श्री 24 तीर्थंकर पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव एवं विश्व शांति महायज्ञ एवं गजरथ महोत्सव आचार्य श्री शुभम सागर महाराज एवं मुनियों के मंगल स्वामी एवं प्रतिष्ठा आचार्य आशीष भैया भोपाल के मार्गदर्शन में आयोजित […]

You May Like