इंदौर: नौतपा के चौथे दिन गुरुवार को शहर में भीषण गर्मी का असर साफ दिखाई दिया। सुबह से ही तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों को बेहाल कर दिया। दोपहर होते-होते तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच गया, जिससे जनजीवन प्रभावित रहा।
तेज गर्मी के कारण दोपहर में प्रमुख बाजारों और सड़कों पर सन्नाटा पसरा नजर आया। लोग जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकले। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक गर्मी से राहत मिलने की संभावना कम है, हालांकि नौतपा के अंतिम दिनों में प्री-मानसून गतिविधियों के चलते हल्की राहत मिल सकती है
