
काल भैरव में 3 से 4 घंटे तक लग रहे दर्शन में, होटल-गेस्ट हाऊस फुल, शहर में चहुंओर जाम की स्थिति
नवभारत न्यूज
उज्जैन। प्रयाग कुंभ से लौट रहे हजारों श्रद्धालु की उज्जैन में भीड़ उमड़ रही है। महाकाल, काल भैरव सहित शहर के प्रमुख मंदिरों में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतार लग रही है।
दर्शन में 3 से 4 घंटे तक लग रहे हैं। इसके चलते होटल-गेस्ट हाऊस फुल चल रहे हैं। प्रयाग कुंभ वैसे तो अब खत्म होने को आया है। लेकिन हजारों की संख्या में लोग कुंभ में नहान व घूमने के लिए उज्जैन होकर जा रहे हैं। वहीं कई संख्या में लोग कुंभ से लौट भी रहे हैं। दोनों तरह के लोगों की यहां भीड़ देखने को मिल रही है। मुख्य रूप से श्रद्धालु महाकाल मंदिर में दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं।
