लोकसभा में झुग्गी तोड़ने का मुद्दा गूंजा

नयी दिल्ली, 30 जुलाई (वार्ता) कांग्रेस ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी नियमों की अवहेलना कर हुए दिल्ली में झुग्गियों को तोड़ रही हैं जिससे सैंकड़ों परिवार बेघर हुए हैं।

कांग्रेस के मणिकम टैगोर ने आज लोकसभा में शून्यकाल काल के दौरान दिल्ली में झुग्गियों के तोड़ने का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि दिल्ली में नियमों की अनदेखी करते हुए मद्रासी कैंप के साथ कई अन्य क्षेत्रों में झुग्गियों को तोड़ दिया गया जिससे सैकड़ों परिवार बेघर हो गये हैं। इसमें रहने वाले बच्चों के हाथ में किताबों की जगह घरों की टूटी हुए ईंटें हैं।

उन्होंने कहा कि चुनाव से पहले भाजपा के नेताओं ने झुग्गियों में रातें बिताकर कहा था कि जहां झुग्गी वहां मकान देंगे, लेकिन चुनाव जीतने के बाद जहां झुग्गी वहां बुलडोजर चलाने का काम किया है। सरकार को इस मामले में संज्ञान लेना चाहिए।

कांग्रेस नेता ने कहा कि पुनर्स्थापन की नीति के अनुसार लोगों को तब तक वहां से नहीं हटाया जाएगा जब तक उनको दूसरी जगह बसाया नहीं किया जाए, लेकिन सरकार ने बिना किसी विकल्प के झुग्गियों को उजाड़ दिया है।

 

Next Post

झांसी से बुलाई गई सेना, एक बटालियन ग्राउंड जीरो पर मुस्तैद

Wed Jul 30 , 2025
शिवपुरी: प्रशासन के अनुसार बाढ़ का पानी तेजी से शिवपुरी के गांवों में घुस रहा है। इससे जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। हालात को नियंत्रित करने के लिए झांसी से बुलाई गई सेना की एक बटालियन न सिर्फ ग्राउंड जीरो पर पहुंच चुकी है बल्कि सेना की टीम […]

You May Like