निजी स्कूलों की जांच शुरू, नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई होगी

सागर। जिले में सभी निजी विद्यालयों की गहन जांच की जा रही है। इस जांच का फोकस विद्यार्थियों से ली जाने वाली फीस, गणवेश और पुस्तकों की अनिवार्यता पर है। जिला शिक्षा अधिकारी अरविन्द जैन ने बताया कि राजस्व व अन्य विभागीय अधिकारियों की संयुक्त टीमें विद्यालयों का आकस्मिक निरीक्षण कर रही हैं। इसमें मध्यप्रदेश निजी विद्यालय फीस एवं संबंधित अधिनियम 2017, 2018 और 2020 के प्रावधानों के तहत फीस वृद्धि, एनसीईआरटी पुस्तकों एवं यूनिफॉर्म संबंधी नियमों की पड़ताल की जा रही है।

सोमवार को एसडीएम अदिति यादव, एपीसी अभय श्रीवास्तव, बीआरसी अनिरुद्ध डिमा और बीएसी राघवेन्द्र सिंह की टीम ने सेण्ट जोसेफ कॉन्वेंट, ब्लू बेल्स और वात्सल्य सीनियर सेकेंडरी स्कूल का निरीक्षण किया। टीम ने फीस की ऑनलाइन व ऑफलाइन एंट्री, एनसीईआरटी पुस्तकों की उपलब्धता और पढ़ाई की गुणवत्ता की जांच की। साथ ही विद्यार्थियों से शुल्क, यूनिफॉर्म व अध्ययन संबंधी जानकारी भी ली गई।

कलेक्टर संदीप जी.आर. ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि निजी व शासकीय सभी विद्यालयों का नियमित निरीक्षण जारी रहे। अनियमितताएं मिलने पर संबंधित संस्थानों व शिक्षकों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Next Post

डायल 108 एम्बुलेंस सेवा ठप, मरीजों को हो रही परेशानी

Tue Aug 19 , 2025
इटारसी। इटारसी शहर एवं नर्मदा अंचल में डायल 108 एम्बुलेंस सेवा के ठप रहने से आमजन को गंभीर दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सामाजिक कार्यकर्ता मनीष ठाकुर ने इस संबंध में जिला प्रशासन को पत्र लिखकर समस्या का संज्ञान लेने की मांग की है। मनीष ठाकुर ने अपने […]

You May Like