भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन और जिला प्रबंध समिति की बैठक: संगठन विस्तार पर चर्चा

सिंगरौली। लोक स्वास्थ्य एवं यांत्रिकी मंत्री व जिले की प्रभारी मंत्री सम्पतिया उईके दो दिवसीय प्रवास पर सिंगरौली पहुंचीं। प्रवास के प्रथम दिन उन्होंने सूर्या भवन विंध्यनगर में भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। बैठक में जिलाध्यक्ष सुंदरलाल शाह, राज्यमंत्री राधा सिंह, संगठन प्रभारी प्रज्ञा त्रिपाठी सहित अनेक वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे। मंत्री उईके ने कहा कि भाजपा एक परिवार है, जिसमें प्रत्येक सदस्य का दायित्व समय के अनुसार बदलता रहता है, पर उसका महत्व समान रहता है। उन्होंने बताया कि मंडलों की नई कार्यकारिणी बन चुकी है और जल्द ही जिला व मोर्चा कार्यकारिणी का गठन होगा, जिसमें सभी प्रतिभावान कार्यकर्ताओं को योग्यतानुसार जिम्मेदारी दी जाएगी।

कार्यकर्ता बैठक के बाद प्रबंध समिति की बैठक भी सम्पन्न हुई, जिसमें सांगठनिक और प्रशासनिक विषयों पर गंभीर चर्चा हुई। मंत्री उईके ने एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत परिजात का पौधा भी रोपा और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। बैठक में जिलेभर के पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Next Post

शिव चौदस पर शिवालयों में चढ़ाई कांवरे, मंदिरों पर लगी श्रद्धालुओं की भीड़

Wed Jul 23 , 2025
ग्वालियर। श्रावण मास की शिव चौदस पर आज महानगर के शिवालयों पर दूर दराज से लाए गए गंगाजल से शिवजी का अभिषेक किया वही बोहड़ापुर स्थित पिपलेश्वर महादेव पर समाजसेवियों द्वारा कांवड भर कर ला रहे शिव भक्तों का स्वागत किया। इस अवसर पर समाजसेवी बल्ली प्रजापति ने बताया कि […]

You May Like