अमानक गेहूं खरीदने पर समिति प्रबंधक और सर्वेयर को हटाया

सागर: रबी उपार्जन वर्ष 2025-26 के तहत जिले के उपार्जन केन्द्रों पर गेहूँ का उपार्जन के तहत बण्‍डा विकासखण्‍ड के गेहूं उपार्जन केन्‍द्रों का आकस्मिक निरीक्षण अधिकारियो द्वारा किया गया। निरीक्षण के दौरान ओम वेयर हाउस छापरी कर्रापुर में समिति प्रबंधक अरविन्‍द तिवारी एवं सर्वेयर रमाकांत दांगी द्वारा गेहूँ की खरीदी संतोषजनक पाई गई। तथापि खरीदी मात्रा में किसान कोड अंकित नहीं होने एवं अमानक खरीदी न करने हेतु सख्‍त निर्देश दिए गए।

काजल वेयर हाउस सौरई में सेवा सहकारी समिति सौरई द्वारा अमानक स्‍तर का गेहूं खरीदी करते पाया गया जिसे तत्‍काल छन्‍ना लगाकर सफाई कर मानक स्‍तर पर उपार्जन करने हेतु समिति प्रबंधक सौरई को निर्देशत किया गया। साथ ही भविष्य में त्रुटि पाये जाने पर सर्वेयर को पद से पृथक करने हेतु तथा समिति को खरीदी से मुक्‍त करने का निर्देश दिए गए।

मण्‍डी गोदाम एफ-4 बण्‍डा में सेवा सहकारी समिति भेडाखास द्वारा अमानक स्‍तर का गेहूं खरीदी पाये जाने पर समति प्रबंधक वीरेन्‍द्र मिश्रा को खरीदी से पृथक करने एवं सर्वेयर कुलदीप अहिरवार को पद से हटाये जाने हेतु निर्देश दिए गए। इसी प्रकार म० प्र० वेयर हाउसिंग एण्‍ड लॉजिस्टिक कार्पाेरशन भैसा में खजुरिया स्‍वंय सहायता समूह द्वारा चमक वि‍हीन अमानक स्‍तर की खरीदी देखी गई जिसमें तत्‍काल रिजेक्‍ट करते हुये सर्वेयर को नोटिस जारी करने हेतु निर्देश दिया गया। जबकि परिवहन से प्राप्‍त गेहूं में ढकरई एवं सागौनी प्राथमिक सेवा सहकारी समिति में ढकरई समिति का गेहूं अमानक पाया गया जिसकी जांच हेतु प्रबंधक, MPWLC को निर्देशित किया

Next Post

गर्मी से स्कूलों में अब दोपहर 12.30 तक ही पढाई

Wed Apr 9 , 2025
सीहोर: कलेक्टर बालागुरू के. ने ग्रीष्म ऋतु में तापमान वृद्धि से छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य को दृष्टिगत रखते हुए जिले के कक्षा एक से बारहवीं तक के सभी शासकीय एवं अशासकीय स्कूलों, प्ले स्कूलों, केंद्रीय विद्यालयों तथा सीबीएसई से संबद्ध सभी स्कूलों के संचालन का समय आगामी 30 अप्रैल तक प्रात: […]

You May Like