भारत ने संयुक्त राष्ट्र मंत्रिस्तरीय बैठक में आतंकवाद के प्रति अपने शून्य सहिष्णुता दृष्टिकोण को दोहराया

संयुक्त राष्ट्र/नयी दिल्ली, 26 सितंबर (वार्ता) भारत ने आतंकवाद के सभी रूपों के खिलाफ लड़ाई में दुनिया के एकजुट होने की आवश्यकता पर बल दिया है।
भारत ने “आतंकवाद पीड़ितों के मित्र समूह” की छठी मंत्रिस्तरीय बैठक में सीमा पार आतंकवाद के संकट का उल्लेख किया और आतंकवाद के प्रति अपने शून्य सहिष्णुता वाले दृष्टिकोण को दोहराया है।
सचिव ‘पश्चिम राजदूत’ सिबी जॉर्ज ने इस बैठक में भारत का पक्ष रखा। उन्होंने सार्वजनिक सेवा वितरण में जवाबदेही, पारदर्शिता और प्रभावशीलता बढ़ाने, नागरिकों के बीच विश्वास,सामाजिक सामंजस्य एवं स्थायी शांति को बढ़ावा देने के लिए जन-केंद्रित तकनीकी प्रगति का लाभ उठाने पर जोर देते हुए कहा कि समूचा विश्व एक परिवार की तरह है।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “उन्होंने इस बात पर भी ज़ोर दिया कि शांति निर्माण कार्य मांग-आधारित और राष्ट्रीय स्तर पर होना चाहिए।”
उन्होंने फ़िलिस्तीनी शरणार्थियों के लिए संयुक्त राष्ट्र राहत एवं कार्य एजेंसी की मंत्रिस्तरीय बैठक में भी भारत का प्रतिनिधित्व किया। राजदूत जॉर्ज ने अपने संबोधन में, इस बात पर ज़ोर दिया कि भारत इस एजेंसी का एक विश्वसनीय साझेदार है, और वह इस क्षेत्र में सक्रिय रूप से जुड़ा रहेगा।
इसके अलावा, उन्होंने यूरोपीय संघ की ‘बाह्य कार्रवाई सेवा’ की महासचिव सुश्री बेलेन मार्टिनेज़ कार्बोनेल से भी मुलाकात की।
उन्होंने भारत-यूरोपीय संघ साझेदारी को मजबूत करने और वैश्विक एवं क्षेत्रीय विकास पर विचारों के आदान-प्रदान पर व्यापक चर्चा की।

Next Post

कोच में अब पानी खत्म होते ही एआई से मिलेगा अलर्ट

Fri Sep 26 , 2025
ग्वालियर: ट्रेन के कोच में पानी खत्म होने पर यात्रियों को घंटों परेशान नहीं होना पड़ेगा। इसको लेकर अब रेलवे आधुनिक तकनीक अपनाने जा रहा है। अब ट्रेन में पानी खत्म होते ही इसकी सूचना तत्काल रेलवे अधिकारियों को मिल जाएगी। सूचना मिलते ही जिन स्टेशनों पर ट्रेनों में पानी […]

You May Like