सिंगरौली: खनिज एवं परिवहन विभाग की संयुक्त टीम द्वारा निवास चौकी क्षेत्र अंतर्गत खनिज परिवहन करने वाले वाहनों की सघन जांच अभियान चलाया गया। जांच के दौरान हाइवा वाहन क्रमांक एमपी 66 एच 2078, एमपी 53 जेडडी 7772 एवं एमपी 53 जेडजी 4006 को रोककर निरीक्षण किया गया, जिसमें वाहनों से गिट्टी एवं रेत का ओवरलोड परिवहन किया जाना पाया गया।
प्रशासनिक टीम ने नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर तत्काल कार्रवाई करते हुए तीनों हाइवा वाहनों को नियमानुसार जप्त कर लिया।
जप्त वाहनों को पुलिस चौकी निवास में सुरक्षार्थ खड़ा कराया गया है, ताकि आगे की विधिसम्मत कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। अधिकारियों ने बताया कि खनिज नियमों के तहत संबंधित वाहन मालिकों के विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन की इस कार्रवाई से अवैध एवं ओवरलोड खनिज परिवहन करने वालों में हड़कंप की स्थिति है।
