सबनानी का कटारे पर कटाक्ष अगर निर्दोष हैं तो डर क्यों?”

भोपाल। सुप्रीम कोर्ट द्वारा कांग्रेस के उपनेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे के खिलाफ दुष्कर्म मामले की दोबारा जांच के आदेश दिए जाने पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री व विधायक भगवानदास सबनानी ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि अगर हेमंत कटारे निर्दोष हैं तो वे कोर्ट के आदेश से घबरा क्यों रहे हैं? सबनानी ने सुझाव दिया कि कटारे को बयानबाजी करने के बजाय न्यायालय की प्रक्रिया का सम्मान करते हुए जांच में सहयोग करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि यह जांच किसी राजनीतिक दुर्भावना से नहीं, बल्कि सर्वोच्च न्यायालय के आदेश पर हो रही है। ऐसे में कांग्रेस नेताओं को न्यायपालिका पर सवाल उठाने से बचना चाहिए। सबनानी ने यह भी स्पष्ट किया कि सुप्रीम कोर्ट संवैधानिक संस्था है और वह किसी के कहने पर कार्य नहीं करती। उन्होंने कटारे से आग्रह किया कि वे देश की न्याय प्रणाली में विश्वास रखते हुए जांच में सहयोग करें ताकि सच सामने आ सके।

Next Post

भिंड में युवक की हत्या, बिलौनी गांव में आरोपियों ने खिड़की से मारी गोली

Tue Aug 5 , 2025
भिंड। बिलौनी गांव में 18 वर्षीय युवक सुधीर तोमर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना उस वक्त हुई जब सुधीर अपने घर में ही था। बदमाशों ने खिड़की से गोली चलाई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन तब […]

You May Like