
टीकमगढ़ में लगातार हो रही बारिश के कारण धसान नदी का जलस्तर बढ़ गया है। सोमवार देर रात करीब 2 बजे बान सुजारा बांध के 7 गेट खोले गए। प्रत्येक गेट 0.50 मीटर खोला गया है।
बांध से 420 घन मीटर प्रति सेकंड की रफ्तार से पानी छोड़ा जा रहा है। इससे नदी के निचले हिस्से में जलस्तर 5 से 6 फीट तक बढ़ गया है। बांध प्रबंधन ने पहले ही अलर्ट जारी कर दिया था। प्रशासन ने लोगों से नदी क्षेत्र से दूर रहने की अपील की है।
भू अभिलेख कार्यालय के अनुसार, टीकमगढ़ जिले में अब तक 501.3 मिली मीटर (19.7 इंच) औसत बारिश हो चुकी है। जिले की कुल औसत वार्षिक बारिश 1000 मिली मीटर (40 इंच) है। आषाढ़ माह में ही आधी बारिश दर्ज की गई है।
