पर्यावरण को कांक्रीट जंगल से हो रहा नुकसान

इंदौर: इंसान से कई मशीनें बनाई है, लेकिन सभी से कार्बन डाइऑक्साइड निकलता है. एक भी ऐसी मशीन नही बनाई , जो ऑक्सीजन पैदा करती हो. ऑक्सीजन सिर्फ पेड़ों से मिलता है. आज धरती पर सभी तरह के जीव है, इनमे सबसे ज्यादा शक्तिशाली और बुद्धिमान इंसान है. इंसान पर्यावरण को नुकसान पहुंचा रहा है पेड़ काट कर और कांक्रीट के जंगल बसाकर.

यह बात केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने एक पेड़ मां के नाम पौधरोपण कार्यक्रम में कही. केंद्रीय पर्यावरण एवं जलवायु मंत्री भूपेंद्र यादव आज इंदौर में एक पेड़ मां के नाम अभियान में भाग लेने आए थे. नगर निगम द्वारा आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री यादव ने रेवती रेंज पर पौधरोपण किया. एकड़ बाद कार्यक्रम स्थल पर संबोधित करते हुए कहा कि आज धरती पर तीन बड़ी मुख्य समस्या है.

फल तापमान जो पिछली दो आदि में बहुत बढ़ गया है. दूसरा कैंसर, आज हम जो भी पैदावार कर रहे है, उसमें प्रेस्टिसाइड का उपयोग कर रहे है, जिससे मिट्टी धरती को उर्वरक क्षमता कम हो रही है. पेड़ काट कर धरती को बंजर बना रहे है. उक्त तीनों समस्या का निवारण है एक पेड़ मां के नाम लगाकर धरती रक्षा करना है. हम नर्मदा मैया के छांव में पल रहे है. नर्मदा नदी किसी हिमालय के ग्लेशियर से नहीं निकली है, बल्कि पेड़ो के संरक्षण से उसका उद्गम हुआ है.

पर्यावरण असंतुलन बहुत बढ़ गया है. इसको पेड़ लगाकर ही बचाया जा सकता है. मां घर से बाहर निकलते समय कहती है कि ध्यान रखना. इसी तरह एक पेड़ मां के नाम लगाकर धरती का ध्यान रखना है. उन्होंने वंदे मातरम के अगली पंक्ति सश्य श्यामला का मतलब है हरी भरी धरती और प्रकृति. वंदे मातरम में भी इसका संकल्प बताया है.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विश्व को दो बड़े संदेश दिए है.

एक पेड़ मां के नाम और दूसरा मिशन लाइफ. मिशन लाइफ में ऊर्जा बचत, पानी संरक्षण, पर्यावरण सुरक्षा, सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट ,ई वेस्ट और सिंगल यूज प्लास्टिक    एवं हेल्दी लाइफ. एक पेड़ मां के नाम अभियान कार्यक्रम में मंत्री तुलसी सिलावट, विधायक रमेश मेंदोला, गोलू शुक्ला, मधु वर्मा, एमआईसी सदस्य निरंजन सिंह चौहान, बबलू शर्मा, नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा, जिला अध्यक्ष श्रवण सिंह चावड़ा, जीतू जिराती, पार्षद सोनाली परमार, जयपाल सिंह चावड़ा सहित कई भाजपा नेता मौजूद थे.
मैं पेड़ को शिव मानता हूं – विजयवर्गीय
एक पेड़ मां के नाम अभियान में आज मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि मैं पेड़ को शिव मानता हूं. पेड़ ऑक्सीजन देता है और कार्बन डाइऑक्साइड लेता है. जैसे शिव जहर ग्रहण करते हैं, धतूरा पीते हैं. इसलिए अपने जन्मदिन, मां और पिता और अन्य किसी अवसर पर एक पेड़ जरूर लगाएं. पिछले साल एक दिन में 12 लाख 41 हजार पेड़ लगाकर विश्व रिकॉर्ड बनाया था. आज सभी पेड़ जिंदा है, इसके लिए नगर निगम के सभी कर्मचारियों को बधाई. रेवती रेंज पर मेरी इच्छा है कि यहां धार्मिक और आध्यात्मिक साधना केंद्र बने.
रेवती रेंज पर्यावरण संरक्षण की पहचान होगा- लालवानी
सांसद शंकर लालवानी ने कहा कि कैलाश विजयवर्गीय के प्रयास और शहर की जागरुकता का परिणाम है कि हम पर्यावरण पर इतना काम कर रहे हैं. इंदौर पर्यावरण में भी नंबर वन होगा. आज पितृ पर्वत इंदौर का पर्यावरण संरक्षण बड़ा उदाहरण है. रेवती रेंज उससे भी बड़ा उदाहरण है, जिसमें लाखों पेड़ लगाएं गए है, जो आने वाले दो साल बाद शहर में पर्यावरण संरक्षण की पहचान होंगे.

Next Post

सिवनी मालवा: SDM के औचक निरीक्षण में कई स्कूल खाली; शिक्षक नदारद

Sun Jul 13 , 2025
सिवनी मालवा। सिवनी मालवा के शासकीय स्कूलों का एसडीएम ने औचक निरीक्षण किया जिससे शिक्षकों में हड़कंप मच गया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर एसडीएम सरोज परिहार के द्वारा स्कूलों का औचक निरीक्षण के दौरान अनेक स्कूल खाली मिले और शिक्षक नदारत मिले। एसडीएम ने कलेक्टर एवं जिला शिक्षा विभाग […]

You May Like